राजापडा़व क्षेत्र का हाल बेहाल रपटा के ऊपर पानी, आवागमन बाधित

Date:

मैनपुर। विधान सभा टिकट जिन नेता को मिलेगा वे लोग अपने अपने पार्टी के बैनर पोस्टर और भीड़ समूह के साथ क्षेत्र मे आकर वही पुरानी वादे जिसे पूरा नही कर पाये आज भी आधा अधूरा है।

उसे जीतने के बाद पूरा करने की कसमे खायेंगे और मेरे अपने पार्टी के सरकार बनने से किसी भी प्रकार के चिन्ता करने की जरूरत नही होगी ऐसा भी कहेंगे लेकिन क्या जितने के बाद अपने किये वादे को ईमानदारी पूर्वक निभाते है।
समझने की जरूरत है।

आज भी क्षेत्र के रपटा मे पुलिया निर्माण अधूरा

राजापडा़व से गौरगाँव जाने वाली पक्की सड़क मार्ग मे पड़ने वाली अड़गडी, जरहीडीह, शोभा,शुक्लाभाठा बाघनाला पर अभी तक रपटा ही है।
जिस पर पुलिया बनाने की माँग करते करते क्षेत्रवासियो का सपना चकनाचूर हो गया बारिश के दिनो मे पानी के तेज बहाव होने के कारण सड़क के ऊपर पानी आने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है।

कल रात से क्षेत्र मे भंयकर बारिश होने के कारण नदी नाला ऊफान पर है। यात्री भवानी बस शुक्लाभाँठा बाघ नाला मे बाढ़ ज्यादा होने से फँसा हुआ है। अब देखना होगा अभी के चुनाव मे विधान सभा प्रत्याशी कैसे बुनियादी मुद्दे से क्षेत्रवासियो को भटकाते है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...