कलेक्टर, एसपी ने लगाई एकता के लिए दौड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबंद । देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद में एकता के लिए दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षकगण व स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलेक्टर  प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक  अमित कांबले, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, नगर पालिका उपाअध्यक्ष  सुरेन्द्र सोनटेके एवं पार्षदों ने स्थानीय गांधी मैदान में हरी झण्डी दिखाकर एकता के लिए दौड़ व संकल्प रैली को रवाना किया, जो शहर के मुख्यमार्ग से तिरंगा चौक होते हुए वापस गांधी मैदान पर समन्न हुआ। जहां पर एकता का संकल्प लेकर शपथ लिया गया। इसी प्रकार जिला कार्यालय सहित समस्त शासकीय कार्यालयों में भी राष्ट्रीय एकता का शपथ लिया गया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस चन्द्रेश ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर, पार्षद  लेखराम सिन्हा, आसिफ मेमन, प्रहलाद ठाकुर, हरिश ठक्कर सहित प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र, छात्र-छात्राएं, प्राचार्य-शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : HNLU में खाना हुआ महंगा!

CHHATTISGARH : Food becomes expensive in HNLU! रायपुर. रायपुर के...

TAMNAR VIOLENCE : तमनार कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

TAMNAR VIOLENCE : Mastermind of Tamnar incident arrested! रायगढ़. रायगढ़...