एनएचएम कर्मी की कस्टोडियल डेथ मामले में CM विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान, कहा- जांच के बाद निश्चित रूप से होगी कार्रवाई

Date:

रायपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाने में एनएचएम कर्मी की कस्टोडियल डेथ को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की सलाह देते हुए कानून को अपने हाथ में नहीं लेने कहा है. सीएम विष्णुदेव साय ने बलरामपुर की घटना को लेकर कहा कि महिला गायब हुई थी. उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाए थे. इस मामले पर जांच की जा रही है कि मामला क्या है.

वहीं बलरामपुर की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भटकी हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा, और पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने जनता को निराश किया था. जनता ने कांग्रेस को नकारा था. जनता ने कांग्रेस को नकारा था. कांग्रेस भटक चुकी है, इस वजह से कांग्रेस कुछ भी उटपटांग बोल रही है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related