CG BREAKING : Strictness after 3 deaths… Now cleaning will not be done without permission
रायपुर। सैप्टिक टैंक में 3 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अब सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
अब बिना नगर निगम की परमिशन के कोई भी सैप्टिक टैंक साफ नहीं किया जा सकेगा। यानी मनमाने तरीके से मजदूरों को अंदर उतारने पर पूरी तरह रोक लगेगी।
इतना ही नहीं, अब सफाई का काम सिर्फ प्रशिक्षित कर्मचारियों से ही कराया जाएगा और वो भी आधुनिक मशीनों के जरिए। साफ है कि अब सीधे टैंक में उतरकर सफाई करने जैसी खतरनाक प्रक्रिया को खत्म करने की तैयारी है।
दरअसल हाल ही में जहरीली गैस के कारण 3 लोगों की मौत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद CM ने साफ कर दिया है कि अब ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।
अब देखना होगा कि ये सख्ती जमीन पर कितनी जल्दी और कितनी असरदार तरीके से लागू होती है।

