CM SAI HELICOPTER : Helicopter malfunctions, CM Sai returns to Raipur in BSF plane
नारायणपुर/रायपुर, 31 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में शनिवार को तकनीकी खराबी सामने आई। खराबी का पता चलते ही सुरक्षा कारणों से उड़ान को रोका गया और वैकल्पिक इंतजाम किए गए।
सीएम साय शुक्रवार को बस्तर दौरे पर थे। नारायणपुर में उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की और वहीं रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह रायपुर लौटते समय हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या पाई गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रायपुर के लिए रवाना हुए। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी तरह की आपात स्थिति नहीं बनी।

