राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर सीएम साय का कटाक्ष, कहा- पहले शिकार नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करें

Date:

पत्थलगांव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले वे अपनी पार्टी में अन्याय के शिकार नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करें, क्योंकि इस देश ने उनकी दक्षिण से उत्तर तक भारत जोड़ो यात्रा का भी हश्र देख लिया है। जिसके बाद जनता ने कांग्रेस को तीन राज्यों से अलग कर दिया था। इस बार राहुल गांधी न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में है। यहाँ भी लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस का पूरा सफाया कर देगी। उन्होंने कहा कि मोदीजी की के सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं।यहां 18 लाख पीएम आवास और महतारी वंदन योजना का जल्द लाभ दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। किसानों से इस बार 145 मीट्रिक टन बम्फर मात्रा में धान की खरीदी की गई है। किसानों को धान की अंतर राशि का भी जल्द भुगतान करा दिया जाऐगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सीएम साय ने कहा कि अभी तेन्दूपत्ता का सीजन आ रहा है। इस बार तेन्दूपत्ता की कीमत बढ़ा कर पचपन सौ रूपए करने का निर्णय ले लिया है। इससे वनोपज संग्राहकों को लाभ मिलेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...