CM Mamta statement on Waqf Amendment Act: CM ममता बनर्जी ने किया एलान, कहा – बंगाल में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून

Date:

CM Mamta statement on Waqf Amendment Act: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के वक्फ संशोधन कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में बनर्जी ने कहा कि मैं अल्पसंख्यक लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा करूंगी।

उन्होंने आगे कहा कि मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं। मगर भरोसा रखें… बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे कोई बांटकर राज कर सके। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बांग्लादेश की स्थिति देखिए। वक्फ संशोधन विधेयक को अभी पारित नहीं किया जाना चाहिए था।
पिछले गुरुवार को लोकसभा और शुक्रवार को राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पारित हुआ था। शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी। कानून के पक्ष में सरकार का तर्क है कि इससे जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी। वक्फ बोर्ड का काम कुशल, पारदर्शी और जवाबदेह होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...