सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दिवाली की बधाई

Date:

रायपुर। दीपावली पर्व को लेकर हर ओर धूम है. सभी लोग अपने घर को लाइट और रंगोली से सजा रहे हैं. इस उत्सव के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में भी साज सजा हुई है. उनके भिलाई निवास में बेटी और बहु ने धान से रंगोली बनाई. जिसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट किया है और प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई दी है.

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है, आज भिलाई निवास में बेटी और बहु ने धान से बहुत ही प्यारी रंगोली बनाई. हमारे छत्तीसगढ़ में धान और दिवाली का विशेष संबंध होता है, प्रथम दिवस चिरई चुगनी लगाकर इसकी शुरुआत होती. इस समय धान की भी कटाई होती है, जिसे बेचकर किसान, मजदूर और गरीब दिवाली मनाते हैं. नई-नई वस्तुएं खरीदते हैं. आप सभी प्रदेशवासियों को ख़ुशी, रोशनी और उत्साह के पावन पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में...

Accident: सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौत  

CG News : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय...

CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर फिर दोहराई गई 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन

गुवाहाटी: गुवाहाटी में आयोजित Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ)...