सीएम बघेल ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में सीएम भूपेश बघेल ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। बता दें कि बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बाटी, कबड्डी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, संखली, रस्साकशी, लंगडी, पिट्ठुल, गेंडी दौड़, माधव राव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में खो-खो और गिल्ली डंडा खेलों की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लस्टर, ब्लॉक, जिला, सम्भाग और राज्य स्तर की स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ भागीदारी निभाई है। राज्य स्तरीय स्पर्धा में 6 वर्ष की बेटी फुगड़ी में और 65 वर्ष के बुजुर्ग गेंडी दौड़ में हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु के लोग भाग ले रहे हैं। प्रदेश में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण बना है साथ ही लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related