मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट महोत्सव में की बड़ी घोषणा

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया है। इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि मार्च से महतारी वंदन योजना के पैसे महिलाओं के खाते में आएंगे। अब तक 70 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। वहीं किसानों को समर्थन मूल्य की अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल एक मुश्त मिलेगी।

1. नर्मदापुर में झंडा पार्क की स्थापना । पार्क निर्माण हेतु एक करोड़ की घोषणा।

2. मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए की घोषणा।

मैनपाट महोत्सव में बॉलीवुड, भोजपुरी और छत्तीसगढ़ के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मैनपाट में कई एडवेंचर स्पोर्ट्स भी होंगे। शुक्रवार सुबह से ही सैलानी मैनपाट पहुंचने लगे हैं। मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साल 2012 में जिला प्रशासन सरगुजा ने मैनपाट महोत्सव की शुरुआत की थी। इसमें देश के नामी कलाकार शिरकत करते हैं। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स, नौकायन, काइट फेस्ट, मेला, दंगल लोगों को खूब लुभाते हैं। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रेणुका सिंह, भैयालाल राजवाड़े, शकुंतला पोर्ते, गोमती साय, उध्देश्वरी पैकरा, रायमुनि भगत, भूलन सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन यानी 23 फरवरी को मशहूर गायक अल्ताफ राजा, सिंगर रूप कुमार राठौर, हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे, अबूझमाड़ के मलखंभ कलाकार, गायिका आंचल मंदिलवार, गायिका मनाली सांखला, नृत्यांगना रित्विका बनर्जी समेत स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल, प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम, छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू, संबलपुर के दुलदुली डांस ग्रुप सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन यानी 25 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल, संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल, छत्तीसगढ़ी गायक संजय सुरीला, प्रसिद्ध गायिका स्तुति जायसवाल और गायक स्वप्निल जायसवाल, अमनदीप, सूफी गायक नासिर निन्दर सहित स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related