मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर किया नमन

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि 17 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन को दिशा देने वाले तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से लाला लाजपत राय एक थे, उन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। साइमन कमीशन के विरोध के दौरान हुए लाठी-चार्ज में घायल होने पर लाला जी ने कहा था कि ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक एक कील का काम करेगी’। उनकी कही बात सही साबित हुई और लाला जी के बलिदान ने लोगों के दिलों में आजादी की ललक और बढ़ा दी। स्वाधीनता आंदोलन को गति देने के साथ लाला जी ने हिन्दी भाषा को देश में लागू करने और उसके प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद लाला लाजपत राय का देश सदैव ऋणी रहेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related