मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप लांच किया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ नववर्ष मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल हुए। पुलिस जवानों की ओर से मुख्यमंत्री को दी गई सलामी दी गई। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी साथ में मौजूद रहे। पुलिस बैंड ने राज्यगीत अरपा पैरी के धार.. का वादन किया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप किया लांच

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप लांच किया। उन्होंने कहा SOS का बटन दबाते ही डायल 112 की टीम महिला तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा महिलाओं की सुरक्षा के छत्तीसगढ़ पुलिस का है एप। आपात में महिला sos बटन दबाकर मदद मांग सकती हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकेंगी। इसके लिए उन्हे थाने जाने की जरूरत नहीं। एप पर महिला अपनी सुरक्षा के संबंध में दे सुझाव दे सकेंगी।

नए नजरिए से देखा जा रहा छत्तीसगढ़

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा छत्तीसगढ़ को अब नए नजरिए से देखा जा रहा है। नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति के तहत 1200 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। 2-3 वर्षों में नक्सल घटनाओं में 40 फीसद की कमी आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ में किसान और जवान दोनों की जय-जय हो रही है। जवानों की ड्यूटी की वजह से हम चैन से सो पाते हैं। कहा, कोरोना काल में कर्तव्यों के निर्वहन में अधिकारियों ने पूरे देश में मिसाल कायम किया है। इसके लिए पुलिस परिवार बधाई का पात्र है। आम लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ पुलिस ने हासिल किया है और चुनौतियों का सामना करते हुए अपराधियों के मांद में घुसकर सफलता अर्जित की है।

कालीचरण की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ पुलिस बधाई की पात्र है

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा जवानों की कुशलता को पूरे देश ने देखा। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमने चुनोतियों को स्वीकार किया और सफलता भी प्राप्त किया। चाहे वह बिलासपुर अपहरण हो और भिलाई अपहरण की बात हो पुलिस ने उनके मांद में घुसकर सफलता अर्जित की। NCRB द्वारा देश में दूसरा स्थान मिला, इसलिए भी पुलिस को बधाई। बाहर के लोग हमेशा नक्सली के बारे में बात करते थे लेकिन पिछले तीन साल में हमने ये छवि बदली है। सभी का विश्वास हमने जीता है। प्रदेश के बारे में चर्चा होती थी कि नक्सली दहशत से भरा है, यह सोच हमने बदली है। सभी का विश्वास जीता है, लोग अब नक्सली नहीं विकास की बात करते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related