CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट! कई जिलों में मौसम बदला

Date:

CHHATTISGARH : Rain alert in Chhattisgarh! Weather changes in many districts

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक करवट ले सकता है। तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि अगले कुछ घंटों के भीतर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा और सूरजपुर जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दरअसल इन दिनों छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि शाम और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 16 और 17 मार्च को कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।

हालांकि बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जा सकती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related