CG WEATHER ALERT : 3 दिन का मौसम अलर्ट

Date:

CG WEATHER ALERT : 3 Day Weather Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिन में तेज गर्मी, तो सुबह-शाम ठंडक… अब इसके बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है।

CG WEATHER ALERT : 3 दिन का मौसम अलर्ट

आज यानी 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी देखने को मिल सकती है। हवाएं 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, कुछ जगहों पर ये 50 तक भी पहुंच सकती हैं।

हालांकि राहत की बात ये है कि ये असर हर जगह नहीं होगा, बल्कि चुनिंदा इलाकों में ही दिखेगा।

10 से 12 अप्रैल तक मौसम फिर शांत हो जाएगा और बारिश-आंधी से राहत मिलेगी।

SECURITY BREACH : VIP गेट तोड़कर विधानसभा में घुसी कार सवाल

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आंधी-तूफान के दौरान खुले में निकलने से बचें, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों।

अभी हाल ये है कि कहीं तेज गर्मी है तो कहीं बादल और उमस… यानी पूरा छत्तीसगढ़ अभी “मिक्स वेदर मोड” में चल रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related