छत्तीसगढ़ व्‍यापम ने जारी किए परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने SAA 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सीनियर ऑडिटर्स, असिस्टेंट ऑडिटर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया के बाद अब CG Vyapam SAA 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं वे इन तरीकों से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्‍टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होम पेज पर दिख रहे लेटेस्‍ट नोटिफिकेशन सेक्‍शन पर जाएं और भर्ती एग्‍जाम पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अब SAA एग्‍जाम एडमिट कार्ड के लिंक पर विजिट करें.
स्‍टेप 4: अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर और अन्‍य क्रेडेंशियल्‍स के साथ लॉगिन करें.
स्‍टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अपने पास सेव कर लें.

बता दें कि लिखित परीक्षा 02 जनवरी, 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन आयोजित होने वाली है। वहीं कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट जरूर रख लें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related