छत्तीसगढ़: गणपति विसर्जन के लिए जा रहे ट्रेलर को कार ने मारी ठोकर, ट्रेलर सवार दो की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई: गणपति विसर्जन के लिए जा रहे ट्रेलर को कार ने पीछे से ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर में किनारे बैठे लोग कार के नीचे आ गए. जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गई. दूसरे ने सेक्टर 9 अस्पताल में दम तोड़ दिया.

दुर्ग जिले के भिलाईनगर थाना क्षेत्र टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू में यह दर्दनाक हादसा हुआ, गणपति विसर्जन के लिए जा रहे ट्रेलर में तेज रफ्तार कार घुस गई. जिससे ट्रेलर में बैठे दो लोग कार के नीचे आ गए. एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे की मौत सेक्टर 9 हॉस्पिटल में हुई. घटना के बाद आरोपी कार सवार फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है. यंग गणेशउत्सव समिति भिलाई सेक्टर 6 के लोग ट्रेलर में सवार होकर गणपति की प्रतिमा विसर्जन के लिए शिवनाथ नदी जा रहे थे. ग्लोब चौक को पार कर जैसे ही ट्रेलर थोड़ी दूर पहुंची, पीछे से आ रही कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गई.ट्रेलर में बैठे दो लोग कार के नीचे दबे: कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेलर के किनारे बैठे मरोदा बस्ती नेवई निवासी शंकर वर्मा और सेक्टर 6 के रहने वाले नीरज झटके से नीचे गिर गए और कार के नीचे आ गए. शंकर की मौत मौके पर ही हो गई. नीरज को गंभीर हालत में सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related