LIQUOR SCAM RAID : शराब घोटाले में EOW-ACB का एक्शन, सुकमा में 4 ठिकानों पर रेड, दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता के घर छापा

Date:

LIQUOR SCAM RAID : EOW-ACB action in liquor scam, raid on 4 locations in Sukma, raid on Congress leader’s house in Dantewada

सुकमा/बीजापुर/दंतेवाड़ा, 17 मई 2025। LIQUOR SCAM RAID  छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले से शनिवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीमें एक बार फिर से हरकत में आ गई हैं। सुकमा में एकसाथ चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है, जबकि दंतेवाड़ा में एक कांग्रेसी नेता के घर में टीम जांच कर रही है।

किसके ठिकानों पर पड़ा छापा? –

LIQUOR SCAM RAID  जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों के ठिकानों पर सुकमा में रेड पड़ी है, वे पूर्व आबकारी मंत्री और सुकमा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के करीबी माने जा रहे हैं। हालांकि अब तक किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी या जब्ती की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कार्रवाई लगातार जारी है और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता के घर जांच –

दंतेवाड़ा में छापा एक स्थानीय कांग्रेस नेता के घर पर मारा गया है। यहां भी टीम ने दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के दौरान हुए शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच लंबे समय से चल रही है।

क्या है पूरा मामला? –

LIQUOR SCAM RAID  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुए कथित शराब घोटाले में करोड़ों रुपये के घपले की आशंका जताई गई थी। इस मामले में पहले भी कई जगहों पर छापे पड़ चुके हैं और कई अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ भी हो चुकी है। अब एक बार फिर से कार्रवाई तेज हुई है और कवासी लखमा के नजदीकी लोगों के ठिकानों को खंगाला जा रहा है।

EOW और ACB की टीमों का यह ऑपरेशन अभी भी जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related