CHHATTISGARH : After SIR, now BLOs will reach every house again
रायपुर. छत्तीसगढ़ में SIR के बाद अब मतदाता सूची को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब 19.13 लाख लोगों के घर BLO दोबारा पहुंचेंगे।
ये वे मतदाता हैं, जो SIR के दौरान अनुपस्थित या दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए थे। BLO पुरानी और नई मतदाता सूची का मिलान कर यह भी जांचेंगे कि संबंधित मतदाता वास्तव में दिए गए पते पर रह रहा है या नहीं।
FARUKH ABDULLAH STATEMENT: नेहरू की गलती का नतीजा भुगत रहे हैं’ भारतीय नागरिक!
SIR के दौरान प्रदेश में करीब 24.99 लाख नाम सूची से हटे थे, जिनमें 6 लाख से ज्यादा लोगों को मृत बताया गया था। अब BLO के दोबारा सत्यापन से यह तस्वीर और साफ होगी कि कौन से नाम बरकरार रहेंगे और किन नामों पर आगे कार्रवाई होगी।
