रेप के मामलों में छत्तीसगढ़ देश में 12वें नंबर पर, NCRB ने जारी किए आंकड़े

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: देशभर के राज्यों में हुई रेप की घटनाओं को लेकर NCRB ने रिपोर्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ में साल 2021 में 1093 रेप केस दर्ज किए गए हैं यानी हर दिन लगभग तीन रेप की घटनाएं हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में आईपीसी और स्पेशल लोकल स्पेशल एंड लोकल छत्तीसगढ़ में आईपीसी और स्पेशल एंड लोकल लॉ के मुताबिक 2019 में 96561, 2020 में 103173 और 2021 में 110633 केस दर्ज हुए। ये वो आंकड़े हैं, जिनके केस पुलिस थानों में रजिस्टर हुए। देखा गया है कि रेप जैसी वारदातों में बहुत सी शिकायतें थानों तक पहुंचती ही नहीं।

रेप के ही मामलों में दूसरे राज्यों पर गौर करें तो राजस्थान में सबसे अधिक 6337, मध्यप्रदेश में 2947, उत्तर प्रदेश में 2845, महाराष्ट्र में 2496, दिल्ली में 1250 बंगाल में 1123, हरियाणा में 1716 असम में 1733 रेप केस हुए हैं। लद्दाख में सबसे कम दो रेप केस का आंकड़ा एनसीआरबी ने बताया है। यह सभी हत्या, बलात्कार, अपहरण, दंगा, लूट जैसे मामले हैं इन्हें संज्ञेय अपराध की कैटेगरी में रखा गया है।

प्रिवेंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट यानी पोक्सो के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल में 2361 केस दर्ज किए गए हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के खिलाफ हुए अपराधों में आईपीसी और स्पेशल लोकल लॉ के तहत दर्ज मामलों में भी 2021 में इजाफा हुआ। रिकॉर्ड के मुताबिक छत्तीसगढ़ में साल 2019 में 5665, 2020 में 5056 और 2021 में 6001 मामले दर्ज किए गए थे । इस लिहाज से साल 2021 में बच्चों के खिलाफ ही अपराध बढ़ा है। इनमें बच्चों से मारपीट, प्रताड़ना, साइबर क्राइम संबंधी मामले हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH: श्रीमद्भागवत गीता अब छत्तीसगढ़ी में! 

CHHATTISGARH: Shrimad Bhagavad Gita now in Chhattisgarhi!   CHHATTISGARH: चाम्पा के...

RAIPUR ACCIDENT NEWS: तेज रफ़्तार कार ने लोगों को मारी टक्कर! 

RAIPUR ACCIDENT NEWS: Speeding car hits people!   RAIPUR ACCIDENT NEWS:...