CHHATTISGARH : राष्ट्रपति करेंगी बस्तर पण्डुम-2026 का उद्घाटन

Date:

CHHATTISGARH : President to inaugurate Bastar Pandum-2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ ‘बस्तर पण्डुम-2026’ 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह तीन दिवसीय उत्सव 9 फरवरी तक जगदलपुर में आयोजित होगा और जनजातीय जीवनशैली, रीति-रिवाजों, लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है।

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय महोत्सव के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बस्तर पण्डुम में 12 विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। युवा कलाकारों के माध्यम से बस्तर जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा, आभूषण, पूजा पद्धति, बस्तर शिल्प, चित्रकला और स्थानीय व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा जनजातीय पेय पदार्थ, पारंपरिक व्यंजन, आंचलिक साहित्य और बस्तर वन औषधि पर भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग और महेश कश्यप, विधायक किरण सिंहदेव, लता उसेण्डी, विक्रम उसेण्डी, नीलकण्ठ टेकाम, आशाराम नेताम, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, सावित्री मनोज मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी तथा महापौर संजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related