Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट मोड़ पर SDRF की टीम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chhattisgarh News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। खैरागढ़ में 3 नदियों का पानी शहर में घुस गया, जिससे कलेक्ट्रेट के सामने इतवारी बाजार डूब गया। इससे 3 दिन तक 5000 से ज्यादा की आबादी परेशान रही। वहीं बाढ़ में एक युवक भी बह गया, जो अब भी लापता है।छत्तीसगढ़ पर्यटन बताया जा रहा है कि प्रधानपाठ बैराज डैम का का पानी, मुसका, पिपरिया और आमनेर नदी में बाढ़ की वजह से खैरागढ़ शहर का एक हिस्सा डूब गया। नदियों का पानी घरों में घुस गया।

Chhattisgarh News : पानी 5-10 फीट ऊपर था, जिससे शहरवासी परेशान रहे। डूबे शहर का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। वहीं आज मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर, इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ और लगे हुए झारखंड के ऊपर बना अवदाब अगले 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए पश्चिम को चला जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश में 26 जुलाई के मुकाबले आज बारिश की गतिविधियां कम रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related