chhattisagrhTrending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

TWITTER WAR BJP-CONGRESS : “छत्तीसगढ़ महतारी” पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, ट्वीट वार में आरोप-प्रत्यारोप तेज

TWITTER WAR BJP-CONGRESS : Congress and BJP face to face on “Chhattisgarh Mahtari”, allegations and counter-allegations intensify in tweet war

रायपुर। TWITTER WAR BJP-CONGRESS छत्तीसगढ़ की राजनीति में “छत्तीसगढ़ महतारी” को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तीखा जुबानी हमला तेज हो गया है। कांग्रेस द्वारा किए गए एक ट्वीट में यह कहा गया कि “छत्तीसगढ़ महतारी की आड़ में बाप का कर्ज उतारने लगे,” जिस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा का पलटवार

TWITTER WAR BJP-CONGRESS भाजपा छत्तीसगढ़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि कांग्रेस द्वारा “छत्तीसगढ़ महतारी” के आगे किसी को ‘बाप’ की उपमा देना घोर आपत्तिजनक है। भाजपा ने कहा कि स्वयं भगवान राम भी छत्तीसगढ़ महतारी की संतान हैं, ऐसे में इस प्रकार की सोच रखने वाले लोग छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा ने कांग्रेस पर नक्सलियों से सहानुभूति रखने और उनके जरिए उगाही करने के आरोप भी लगाए। साथ ही यह भी कहा गया कि अडानी समूह को छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा काम कांग्रेस सरकार ने ही दिया था।

कांग्रेस का आरोप

TWITTER WAR BJP-CONGRESS इससे पहले कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपने ट्वीट में भाजपा पर नक्सलवाद की आड़ में बस्तर के आदिवासियों को हटाने और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने लिखा कि “छत्तीसगढ़ महतारी की आड़ में बाप का कर्ज उतारने लगे,” और अडानी-आर्सेलर का कर्ज माफ करने जैसे मुद्दों को उठाया।

TWITTER WAR BJP-CONGRESS राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयानबाजी से यह स्पष्ट हो रहा है कि लोकसभा चुनाव के चलते राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है और दोनों ही दल “छत्तीसगढ़ महतारी” जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल जनभावनाओं को प्रभावित करने में कर रहे हैं।

 

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: