CG TRANSFER BREAKING : जल जीवन मिशन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल

Date:

CG TRANSFER BREAKING : Major administrative reshuffle in Jal Jeevan Mission and Public Health Engineering Department

रायपुर। राज्य शासन ने जल जीवन मिशन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कामकाज को और प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं। उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने 34 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण और जिम्मेदारी बदली है। इसके साथ ही मैदानी स्तर पर 26 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया।

उप मुख्यमंत्री साव ने दोहरे प्रभार पर कार्यरत अधीक्षण अभियंता संजीव बृजपुरिया को ओएसडी के प्रभार से मुक्त कर केवल दुर्ग मंडल की जिम्मेदारी दी। साथ ही विभाग ने लापरवाही और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के कारण निलंबित किए गए 6 कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के आदेश भी जारी किए।

जल जीवन मिशन में लापरवाही और बिना अनुमति सामग्री में बदलाव करने पर रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को तुरंत निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।

नई जिम्मेदारियां –

ओंकेश चंद्रवंशी को मिशन संचालक की जिम्मेदारी भी मिली।

के.के. मरकाम को रायपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया।

जी.एल. लखेरा को प्रभारी मुख्य अभियंता, जगदलपुर परिक्षेत्र बनाया गया।

राजेन्द्र कुमार शुक्ला को कोंडागांव मंडल का अधीक्षण अभियंता बनाया गया।

बी.एन. भोयर, समीर शर्मा और एस.एन. पाण्डेय को जल जीवन मिशन के काम के लिए नए पदस्थापन मिले।

पदोन्नति –

26 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया। इनमें गुणेश कुमार पानीग्रही, सरोतन सिंह पैंकरा, रवि प्रकाश जोशी, प्रणेश कुमार रामटेके, प्रकाश सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह चौहान समेत कई नाम शामिल हैं।

निलंबन से बहाली –

जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले 6 अभियंताओं जगदीश कुमार, उत्तर कुमार राठिया, चन्द्रबदन सिंह, एस.पी. मंडावी, जे.एल. महला और रूपेश कुमार धनंजय को बहाल किया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related