CHHATTISGARH : ‘Posting game’ in the Health Department! Congress makes a major allegation
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में नया बवाल खड़ा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने सरकार के हालिया प्रतिनियुक्ति आदेश पर सीधा हमला बोल दिया है।
डॉ. गुप्ता का कहना है कि इस फैसले से पूरे विभाग में अफरा-तफरी मच सकती है और यह आदेश भ्रष्टाचार की मंशा से जारी किया गया लगता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई साल से डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रमोशन ही नहीं हुए, जिससे सिस्टम पहले से ही दबाव में है।
सबसे बड़ा आरोप यह है कि प्रतिनियुक्ति के नाम पर नीचे स्तर के कर्मचारियों को भी बड़े पदों पर बैठाया जा रहा है, जिससे पूरी व्यवस्था गड़बड़ा रही है।
कांग्रेस ने अब इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की है और मुख्य सचिव व स्वास्थ्य सचिव को मेल भेजकर कार्रवाई की अपील की है। मामला अब सीधे सरकार बनाम कांग्रेस के टकराव में बदलता नजर आ रहा है।

