छत्तीसगढ़ : गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी के हत्थे आया गांजे का जखीरा… पांच अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना व तस्कर किए गए गिरफ्तार… आलू की बोरी रखकर की जा रही थी तस्करी… पढ़ें पूरी खबर…

Date:

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही। गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी एन्ड टीम द्वारा आज बड़ी छापामारी करते हुए 2 करोड़ 45 लाख से अधिक का गांजा पकड़ा है तथा पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस छापामार अभियान के बाद प्रेस से बात करते हुए जिल के पुलिस कप्तान, आइपीएस त्रिलोक बंसल ने बताया कि अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को आज पुलिस महकमे ने पकड़ने में सफलता हासिल की है. इसमें पांच आरोपियों दर्शन सिंह, बैसाखू बारी, भूपेन्द्र पासी, आंनद और रमेश राठौर की गिरफतारी एक कार और ट्रक के साथ गिरफतार किया गया है.

जीपीएम पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल बोले गांजा एवं अन्य मादक पदार्थ के अवैध करोबार में संलिप्त गिरोहो, तस्करों एवं अवैध व्यापारियों पर जी0पी0एम0 पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जीपीएम पुलिस को अन्तर्राज्जीय गांजा तस्करो के एक बड़े गैंग को पकड़ने में कामयाबी प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रकरण में थाना प्रभारी गौरेला युवराज तिवारी को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि  एक ट्रक CG- 16 CE – 9563 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिलासपुर की ओर से गौरेला की ओर आ रहा है तथा एक आई 10 कार क्रमांक ओडी 02 – एस -2343 पायलेटिंग करते एवं उसके पीछे एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार सीजी -10 – एजेड -9805 फालो करते हुये आ रही है उनमे भी गांजा रखा हुआ है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी के द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयो को अवगत कराया गया ।

थाना प्रभारी गौरेला एवं पेण्ड्रा की टीम उक्त वाहन एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु तत्काल बनझोरका जोगीसार के बीच जंगल तरफ भेजी गयी। सर्चिंग के दौरान जंगल के अंदर एक ट्रक एवं दो कार और एक मोटरसाइकल में सवार दो व्यक्ति दिखे जो मोटरसाइकल सवार व्यक्ति भागने में कामयाब हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जबकि ट्रक एवं कार मे सवार व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड लिया गया है। पकडे गये व्यक्तियों से पुछ ताछ करने पर अपना नाम बैसाखु बारिक पिता घासी राम बारिक उम्र 62 साल निवासी बहरा पाली, जिला बलांगिर उडीसा का होना बताया एवं ट्रक का मालिक होना बताया एवं दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम उपेन्द्र पासी पिता स्व0 बडक पासी उम्र 28 साल साकिन भगत गांव थाना दिनारा जिला रोहतस बिहार का होना बताया एवं ट्रक की ड्राइवरी करना बताया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related