छत्तीसगढ़ : भगवान भरोसे चल रहा चेकपोस्ट पर ड्युटी, कई चेकपोस्ट से तैनात कर्मी नदारद, धान खरीदी में हर साल होता है बड़ा घालमेल

Date:

गरियाबंद -छग का देवभोग अमलीपदर क्षेत्र के कई गाँव ओडिशा के सीमा पर स्थित है और यहाँ से ओडिशा का धान छग के कई इलाको में डम्प हो रहा है सीमावर्ती इलाको में सौ से अधिक बिचौलिये हर साल सक्रिय रहते है और हर साल सरकार के धान खरीदी में बिचौलियो का बडा खेल चलता है।

इस साल देवभोग अनुभाग क्षेत्र में पहले 13 और उसके बाद कलेक्टर एसपी के संयुक्त दौरे के बाद 13 से बढाकर 18 चेकपोस्ट इस उद्देश्य से लगाये गये ताकि ओडिशा का धान छग प्रवेश ना कर सके स्थानीय प्रशासन ने शुरूवाती दौर पर कडे रूख अपनाया अवैध परिवहन पर अब तक 22 से 23 कारवाईयाँ भी की पर अब प्रशासन के लगाये गये चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों में सुस्ती देखी जा रही है।तैनात कर्मी अपने ड्युटी से गायब रहते है और चेकपोस्ट को भगवान भरोसे छोड दिया जा रहा है।

कही कोटवार के भरोसे तो कही पूरा नदारद

नं. 01अमलीपदर चेकपोस्ट
ओडिशा के नवरंगपुर जिले के सीमा पर स्थित अमलीपदर के ध्रुवापथरा चेकपोस्ट में बीते रात वहाँ तैनात कर्मी नदारद थे। जबकि अवैध धान परिवहन को लेकर ये कच्ची सडक हमेशा संवेदनशील माना जाता है।

नं. 02-देवभोग झिरीपानी चेकपोस्ट – 1
देवभोग नदीपार कालाहांडी के जिला के सीमा पर बसा झिरीपानी भी धान के अवैध परिवहन को लेकर हमेशा सुर्खियो में रहा है कालाहाण्डी के कदलीमुंडा, लच्छीपुर परला बेहरा को छग से जोडने वाले इस कच्ची सडक पर चेकपोस्ट लगाये गये पर यहाँ तैनात कर्मी दिनभर गायब रहते है।

झिरीपानी चेकपोस्ट और परदे से ढका झोपडी
नं. 03-झिरीपानी चेकपोस्ट नं. 02

ओडिशा के सेमला, परला,बेहरा,तक पहुँच मार्ग के लिये मुख्य मार्ग और उसके एक कच्ची सडक दोनो को चिन्हांकित कर प्रशासन ने दोनो मार्ग पर चेकपोस्ट लगाये।मुख्य मार्ग पर तैनात कर्मी 24घंटे ड्युटी बजा रहे है पर कच्ची सडक पर कोटवार को छोड दिन में सभी नदारद रहते है। वही रात को पंचायत कर्मी नजर नही आते है।

कई कच्चे रास्ते पर ना चेकपोस्ट ना किसी की ड्युटी

देवभोग अनुभाग के अंतर्गत कई ऐसे कच्चे रास्ते है जहाँ से अब भी ओडिशा का धान पार हो रहा है ओडिशा कालाहाण्डी के सीमावर्ती क्षेत्र बेहरागुडा और हाथीपखान पहुँच कच्चा मार्ग बिचौलियो के लिये अब भी खुला है हाँलाकि कुल 18चेकपोस्ट लगाये गये है फिर भी अमाड और केंदुमुडा का कच्ची सडक अब भी मेहफूज बना हुआ है। ऐसे ही कोदोभॉठा में चेकपोस्ट गलत जगह लगने से आसानी से धान दरलीपारा होते बिचौलिये के मनपसंद जगह पर पहुँच रहा है। ये स्थिति अमलीपदर क्षेत्र में भी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related