छत्तीसगढ़ कांग्रेस का हल्लाबोल, नशे की खेती और गैस सिलेंडर को लेकर विधानसभा का किया घेराव

Date:

Chhattisgarh Congress Launches Protest: Assembly Gheraoed Over Cultivation of Narcotics and Gas Cylinders

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज विधानसभा का घेराव किया। यह घेराव मनरेगा बचाओ, रसोई गैस की किल्लत और प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को लेकर किया गया

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आज मनरेगा बचाओ संग्राम, बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमतों, नशे की खेती, और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव किया। शंकर नगर स्थित भारत माता चौक में आयोजित विशाल सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच करने निकले। पुलिस ने भारत माता चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को विधानसभा जाने से रोकने का प्रयास किया। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे।

वंचितों की आवाज बन रही कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता है और आज वंचित, किसान, मजदूर और युवा कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोग परेशान हैं और मनरेगा जैसी जनहितकारी योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। पायलट ने कहा कि भाजपा को यह गलतफहमी है कि जनता केवल हिंदू‑मुस्लिम के मुद्दों पर वोट दे देगी, जबकि असल मुद्दे रोज़गार और महंगाई हैं।

भूपेश बघेल का केंद्र सरकार पर हमला

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, किसानों को खाद नहीं मिल रही और आम जनता परेशान है. भूपेश बघेल ने दावा किया कि वर्ष 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मनरेगा की राशि डेढ़ गुना की जाएगी।

 

 

किसानों और महंगाई को लेकर आरोप

नेता प्रतिपक्ष से डॉ. चरणदास महंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार युवा, किसान, महिला, गरीब का ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है और दबाव में निर्णय ले रही है। कांग्रेस ने मनरेगा जैसी योजना दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उसमें बदलाव कर उसे कमजोर करने का काम किया है। यही कारण है कि देशभर में असंतोष बढ़ रहा है। आने वाले समय में हमें छत्तीसगढ़ और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है।

साय सरकार कर रही है साजिश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने मनरेगा के रूप में रोजगार को कानूनी गारंटी दी थी। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की साय सरकार इसे बंद करने की साजिश कर रही है। मोदी सरकार के 11 साल में मनरेगा को पर्याप्त बजट नहीं मिला। हर साल मनरेगा के बजट में 30 से 35 फीसदी की कटौती की गई है, जिससे मजदूरों की आय स्थिर हो गई है और महंगाई लगातार बढ़ रही है।

 

विधानसभा घेराव से पहले सभा, फिर कूच

कांग्रेस की रणनीति के तहत पहले शंकर नगर के भारत माता चौक में सभा आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और तीनों सह प्रभारी शामिल रहे. सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर कूच किया. पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related