CM SAI IN BIHAR : CM Sai accompanied Nitin Nabin during his nomination…
रायपुर, 16 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बिहार के पटना पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नामांकन में भाग लिया। नबीन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके चुनाव प्रचार में बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी बिहार में मौजूद हैं।
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है, और वे तीन विधानसभा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में शामिल होकर जनता से समर्थन मांगेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल पहले भी कई प्रदेश प्रभारी बन चुके हैं, लेकिन परिणाम सभी ने देखा।
सीएम साय ने पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में सुबह 11.35 बजे विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद दोपहर 1 बजे तारापुर विधानसभा प्रत्याशी सम्राट चौधरी और 2.15 बजे मुंगेर विधानसभा के उम्मीदवार कुमार प्रणय की नामांकन रैलियों में शिरकत की। शाम 6.30 बजे विशेष विमान से सीएम साय रायपुर लौटेंगे।

