CG CASHLESS TREATMENT : हादसे के साथ ही अलर्ट …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CASHLESS TREATMENT : Alert along with accident…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम को और मजबूत कर दिया गया है। अब सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के अस्पताल पहुंचते ही उसकी पूरी जानकारी सीधे कलेक्टर और एसपी तक पहुंच जाएगी। स्कीम में किए गए इस नए अपडेट से पुलिस और प्रशासन की टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहले से ज्यादा तेजी से पहुंच सकेगी।

नई व्यवस्था के तहत कलेक्टर और एसपी ऑनलाइन सिस्टम से सीधे जुड़े रहेंगे। उन्हें दुर्घटना से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड रियल टाइम में मिल जाएगा, जिससे इलाज, जांच और प्रशासनिक कार्रवाई में देरी नहीं होगी। राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर अब कैशलेस इलाज स्कीम और इससे जुड़ी कमेटी से ऑनलाइन कनेक्ट हो चुके हैं।

प्रदेश में सड़क हादसे में घायल किसी भी व्यक्ति को चाहे उसके पास आयुष्मान कार्ड हो या नहीं एक हफ्ते तक 1.5 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त मिलेगा। इसके लिए अस्पताल को मरीज और हादसे से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन सिस्टम में अपलोड करनी होंगी, ताकि प्रशासन और पुलिस को तुरंत सूचना मिल सके।

हालांकि अभी सभी बड़े और ट्रॉमा यूनिट वाले निजी अस्पताल इस योजना से नहीं जुड़े हैं। इन्हें जोड़ने की जिम्मेदारी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMO) को दी गई है। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के मुताबिक, कलेक्टरों को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ने का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।

दिल्ली में हुई राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस कैशलेस स्कीम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब किसी भी घायल को कोई भी अस्पताल पहुंचा सकता है और बिना किसी परेशानी के तुरंत इलाज संभव होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...