छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : DSP राजीव शर्मा सहित इन तीन पुलिसकर्मियों को मिलेगा “यूनियन होम मिनिस्टर मेडल…गृहमंत्रालय ने जारी की 152 पुलिसकर्मियों की लिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक’ से छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अफसरों को सम्मानित किया जायेगा। इस साल एक्सीलेंट इन्वेस्टिगेशन के लिए दिये जाने वाले सर्वोच्च सम्मान का ऐलान कर दिया गया है। देश भर से कुल 152 पुलिस कर्मियों को इस बार सम्मानित किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों को इस बार होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया जायेगा, उसमें DSP राजीव शर्मा, सब इंस्पेक्टर इंदिरा वैष्णव और ASI इंदू शर्मा के नाम शामिल हैं।डीएसपी राजीव शर्मा अभी बेमेतरा जिले में डीएसपी के तौर पर पदस्थ है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश पुलिस के 10, केरल और राजस्थान पुलिस के 9-9, तमिलनाडु पुलिस के 8, बिहार के 7, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस के छह-छह और छत्तीसगढ़ के 3 कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।इस पदक की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी जिसका उद्देश्‍य अपराध की जांच के उच्च प्रोफेशनल मानकों को बढ़ावा देना और जांच अधिकारियों द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्टता की पहचान करना है।साल 2020 में 121 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया था। इसमें 15 सीबीआई के, 10-10 मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के, 8 उत्तर प्रदेश पुलिस के और 7-7 कर्मी केरल व पश्चिम बंगाल पुलिस के हैं, तथा शेष कर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। इनमें 21 महिला पुलिस अधिकारियों को भी मेडल से सम्मनित किया

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related