CG PAPER LEAK : 12वीं हिंदी पेपर लीक? अब एक्शन शुरू

Date:

CG PAPER LEAK : Class 12 Hindi paper leaked? Action now!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा से एक रात पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया जा रहा है, जिससे पेपर लीक की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि 13 मार्च की रात करीब 2:41 बजे एक व्हाट्सऐप चैनल पर किसी अज्ञात महिला ने हाथ से लिखे करीब 15 सवालों की तस्वीरें शेयर की थीं। कुछ ही मिनटों बाद उसी नंबर से एक और मैसेज आया “इसे भी देख लेना।”

इसके बाद ये सवाल तेजी से कई व्हाट्सऐप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए। अगले दिन यानी 14 मार्च को जब 12वीं की हिंदी परीक्षा हुई तो दावा किया गया कि वायरल हुए कई सवाल लगभग उसी क्रम में प्रश्नपत्र में भी दिखाई दिए।

इस दावे के सामने आने के बाद छात्रों और शिक्षा से जुड़े संगठनों ने परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर वायरल सवाल और असली प्रश्नपत्र में समानता है तो यह गंभीर मामला हो सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में FIR दर्ज कर जांच शुरू करा दी है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि व्हाट्सऐप पर सवाल भेजने वाला नंबर किसका है और यह जानकारी कहां से आई।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related