छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : भाजपा नेता की बेटी की मौत, जुड़वा लड़कियों को पिकअप ने मारी टक्कर, मातम में डूबा परिवार

Date:

BJP leader’s daughter dies, twin girls hit by pickup, family immersed in mourning

बिलासपुर। भाजपा नेता की बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची ट्यूशन से घर लौट रही थी, तभी स्कूटी को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना बिलासपुर के सरकंडा इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह की जुड़वा बेटियां थी। शगुन सिंह और पलक सिंह 10वीं में पढ़ती थी। ट्यूशन पढ़कर पलक और शगुन घर लौट रही थी। इसी दौरान जैसे ही दोनों जुड़वां बहने राजकिशोर नगर के ऊर्जा पार्क मोड़ पर पहुंची, तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गई, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शगुन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पलक का इलाज फिलहाल जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related