Trending Nowशहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ : धमतरी में अराजकतत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने पर धमतरी जिले की पुलिस ने बताया कि दुगली में प्रतिमा लगी थी जो शुक्रवार सुबह टूटी हुई मिली थी। घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अराजक तत्त्वों ने तोड़ दिया है। धमतरी जिले की पुलिस ने बताया कि दुगली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा लगी थी जो शुक्रवार सुबह टूटी हुई मिली थी।

घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

advt_002_feb2025
advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: