Chandigarh blast case: चंडीगढ़ ब्लास्ट मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 2 और बदमाश,अब तक चार गिरफ्तार

Date:

Chandigarh blast case: चंडीगढ़। चंडीगढ़ ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को और गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिसार में एक मुठभेड़ के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी को गोली भी लगी है। जानकारी के अनुसार, दोनों ही हिसार के रहने वाले हैं। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने दो बदमाशों की ओर गिरफ्तारी की थी। दोनों ही पंजाब के रहने वाले हैं।

बीते गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस ने दो संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अभी तक उनकी पहचान नहीं बताई है। क्लब संचालकों से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं जिनके आधार पर वह हमलावरों तक पहुंची। वहीं, डी ओरा क्लब संचालक से रंगदारी के एक अन्य मामले में सेक्टर-51 निवासी अर्जुन को अरेस्ट किया। वह सेक्टर-26 के कुछ क्लबों में सहयोगी भी रह चुका है। अर्जुन का भी इस हमले में कनेक्शन सामने आ रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related