Champai Soren News: दिल्ली में चंपई सोरेन की जासूसी, पूर्व CM ने दर्ज कराया केस

Champai Soren News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज करवाया है। चंपई सोरेन ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर, चंपई सोरेन और असम के पूर्व सीएम को फॉलो कर रहे थे।
दो सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन के साथ ही फ्लाइट से कोलकाता से दिल्ली पहुंचे और ताज होटल में उनके करीब ही कमरा लिया। दोनों चंपई सोरेन की फोटो खींच रहे थे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चंपई सोरेन (Champai Soren) के दिल्ली प्रवास में झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच ने उनको फॉलों किया। उनकी गतिविधियों की मानिटरिंग की।
दोनो सब इंस्पेक्टर को पकड़कर दिल्ली पुलिस ले गई
झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के दोनों सब इंस्पेक्टर हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस लेकर गई। पहले ये, अपने को पत्रकार बता रहे थे। लेकिन चंपई की शिकायत के बाद दोनों को दबोच लिया गया।