CGPSC RECRUITMENT SCAM BREAKING : CBI की कार्रवाई में 3 और गिरफ्तार, पूर्व चेयरमैन समेत कई VIP पर शिकंजा

Date:

CGPSC RECRUITMENT SCAM BREAKING: 3 more arrested in CBI action, crackdown on many VIPs including former chairman

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI की कार्रवाई तेज हो गई है। आज इस मामले में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल, और उनकी बहू भूमिका कटियार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया।

VIP परिवारों की संलिप्तता उजागर –

CBI की जांच में पता चला है कि शशांक गोयल और भूमिका कटियार का संबंध बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल से है। CBI ने भूमिका से पहले भी पूछताछ की थी, जो डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित थीं। इससे पहले, CBI ने शनिवार को टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था।

क्या है CGPSC भर्ती घोटाला? –

2019 से 2022 के बीच CGPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य पदों पर चयन में भारी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों और कुछ VIP परिवारों के करीबी रिश्तेदारों को अवैध तरीके से चयनित करवाया।

यहां दे ध्यान –

2020 और 2021 में CGPSC ने क्रमशः 175 और 171 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की।
2022 में हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए और 2023 में 170 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई।
आरोप है कि इसमें कांग्रेसी नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और सोनवानी के रिश्तेदारों को विशेष लाभ दिया गया।

CBI की जांच में अब तक क्या हुआ? –

CBI ने टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अब उनके परिवार और अन्य सहयोगियों पर शिकंजा कसते हुए 3 और गिरफ्तारी की गई है। CBI की यह ताबड़तोड़ कार्रवाई भर्ती घोटाले की गहराई को उजागर कर रही है।

आगे की जांच जारी –

CBI ने यह भी संकेत दिए हैं कि इस घोटाले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Teachers Recruitment: सीएम साय की घोषणा पर अमल, 5000 शिक्षकों की भर्ती को वित्त विभाग की मिली मंजूरी

CG Teachers Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...

RAIPUR BREAKING: नवविवाहिता सुसाइड मामले पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING:रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र में नवविवाहिता मंजूषा...