Trending Nowशहर एवं राज्य

CG WEATHER UPDATE : नौतपा का आज दूसरा दिन, सबसे गर्म राजनांदगांव .. जानिए अपने जिले का हाल

CG WEATHER UPDATE: Today is the second day of Nautapa, Rajnandgaon is the hottest.. Know the condition of your district.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में आज रविवार को बूंदाबांदी हो सकती है। नौतपा का आज दूसरा दिन है। पहला दिन तापमान सामान्य से कम रहा, लेकिन दूसरा दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा गया है। प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव जिला रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। एक द्रोणिका और समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

इसके प्रभाव से प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं तीन दिनों तक प्रदेश के एक-दो जगह उष्ण लहर यानी गर्म हवा चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि नौतपा के दौरान सोमवार से गर्म हवा के साथ लू चलने की संभावना है। दोपहर के समय तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल होने की स्थिति है।

प्रदेश में इन दोनों समुद्र से नमी हवाओं का आगमन जारी है। वातावरण नम होने और गर्मी की वजह से प्रदेश में उमस की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ है। इससे इन जगहों पर कड़के के धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही लू की संभावना है। प्रदेश में सोमवार से नौतपा का असर दिखाना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद और राजनंदगांव इन जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

Share This: