CG WEATHER NEWS : छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश का की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Date:

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश का की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मानसून की गतिविधियां बढ़ेगी और 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी. बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून की कमजोर रहा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होती रही. मौसम विभाग ने आज गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज सभी संभागों के जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है. राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर में बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में तेज आंधी और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बता दें प्रदेश में मानसून बस्तर संभाग के रास्ते आया और अब तक बस्तर में ही अधिक सक्रीय है. संभाग के कई इलाकों में बुधवार को तेज आंधी और बारिश हुई. वहीं बिलासपुर में भी पिछले 3 दिनों से बदली बारिश का मौसम बना हुआ है. सरगुजा संभाग के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related