CG VIRAL VIDEO : कपल का खुल्लम खुल्ला रोमांस, प्रेमी जोड़े ने हर हद की पार, देखें वीडियो ..

Date:

CG VIRAL VIDEO: Couple’s open romance, lover couple crossed every limit, watch video ..

बिलासपुर। रील लाइफ का ऐक्ट रियल लाइफ में महंगा भी पड़ सकता है। रील लाइफ की तरह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फिल्मी रोमांस की फैंटासी लिए एक कपल स्कूटी में उड़ान भरते नजर आए। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठकर प्रेमिका उससे लिपटकर रोमांस कर रही थी। दुनिया से बेखबर प्रेमी जोड़ा प्रेम की दुनिया में खोए अंधेरी सड़क में एक चौराहे से दूसरे चौराहे.. एक सड़क से दूसरी सड़क घूमते रहे।

दोनों इस कदर प्रेमालाप में खोए हुए थे कि उन्हें भनक तक नहीं लगी कि बाइक में कोई उनका पीछे कर रहा है और उनके इस ‘खास पल’ का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उस व्यक्ति ने यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

मामला बुधवार देर रात 2 बजे का है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस को इसकी भनक लगी। बिलासपुर पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक की डिटेल निकाली। गाड़ी मालिक को थाना बुलाया गया। जिसके बाद पता चला कि गाड़ी में रोमांस वो नहीं बल्कि उसका दोस्त कर रहा था। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसके को तलब किया।

भारी भरकम जुर्माने के साथ कान पकड़कर माफी

ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने उसकी जमकर क्लास ली और रोमांस का खुमार उसके दिल से बाहर निकाल दिया। युवक ने कान पकड़कर डीएसपी से माफी भी मांगी। मामले में ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उससे 8,800 रुपये का जुर्माना वसूला।

दुर्ग में भी बाइक पर रोमांस

19 वर्षीय युवक कवर्धा जिले का रहने वाला है और टिकरापारा में किराए का मकान लेकर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। आपको बता दें इससे पहले दुर्ग जिले में भी इसी तरह एक कपल दिन-दहाड़े सड़क पर बाइक में रोमांस कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

देखिए वीडियो

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : नवा रायपुर बना नई तहसील

CHHATTISGARH : Nava Raipur becomes new tehsil रायपुर. नवा रायपुर...

RIHANNA HOUSE SHOOTING : रिहाना के घर पर फायरिंग

RIHANNA HOUSE SHOOTING : Firing at Rihanna's house नई दिल्ली।...

CG BREAKING : विजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

CG BREAKING : Vijay Sharma gets a big responsibility रायपुर।...