CG VIDEO BREAKING: Open bullying of District City President of Youth Congress, threatens to kill family including farmer, watch video
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवा कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम की दबंगई सामने आई है। दरअसल, उसने अपने पद का रौब दिखाते हुए किसान सहित परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद से परिवार दहशत में है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में युवा कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने मोपका के एक किसान उमेंद्र राम साहू, पिता अर्जून साहू के जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। जब किसान के परिवार ने खेत में पहुंचकर उससे बात करने की कोशिश की तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जमीन से बेदखल कर दिया। अब उमेंद्र ने मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए आवेदन लिखा है।

