CG TEACHER RECRUITMENT : जून में होगी TET परीक्षा, सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TEACHER RECRUITMENT: TET exam will be held in June, good news for the youth who want to become government teachers.

रायपुर। सरकारी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बंपर टीचरों की भर्ती का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में जल्द ही 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होगी प्रक्रिया –

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 33 हजार शिक्षकों की भर्ती का अधिसूचना लोकसभा चुनाव से पहले जारी किया जाएगा और आगामी शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले-पहले शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इन पदों में होगी भर्ती –

प्रदेश की स्कूलों में 33 हजार से ज्यादा शिक्षकों में सबसे ज्यादा सहायक शिक्षक के 22 हजार 341 पद, शिक्षकों के 8194 पद और व्याख्याता के 2524 पद शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य के 25 हजार स्कूलों में अंग्रेजी में शिक्षा शुरू होगी।

जून में आयोजित होगी परीक्षा –

शिक्षकों की भर्ती के लिए सबसे पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित होगी। यह परीक्षा जून के दूसरे हफ्ते में संभावित है। वहीं कालेजों में शिक्षकों की पात्रता के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 07 जुलाई 2024 को संभावित है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related