CG School Timing : भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, जारी किया हुआ आदेश

Date:

CG School Timings: School Timings Revised Due to Intense Heat; Order Issued,

CG School Timing: मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच राजधानी में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 20 मार्च से लागू होगा। जारी आदेश के मुताबिक एक पाली वाले स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी तक की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी।

परीक्षा के समय में कोई बदलाव नही

इसके साथ ही जहां दो पालियों में स्कूल संचालित होती है, वहां पर प्राथमिस से पूर्व माध्यमिक कक्षाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हायर सेकेंडरी से हाईस्कूल तक की कक्षाएं 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं परीक्षा के कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related