CG RI EXAM PAPER LEAK: पेपर लीक करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RI Exam Paper Leak: 2 accused arrested for leaking the paper

 

CG RI EXAM PAPER LEAK: छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बनने की विभागीय परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में EOW  ने मध्यप्रदेश के दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

दोनों को रायपुर लाने के बाद सोमवार को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 नवंबर तक 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले वीर सिंह जाटव (35) और अरविंद जाटव (41) के रूप में हुई है।

EOW के मुताबिक, दोनों ने प्रश्नपत्र छपाई समिति से जुड़े आरोपी वीरेन्द्र जाटव के साथ मिलकर पेपर लीक करने की साजिश रची थी। आरोप है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र कैंडिडेट्स तक पहुंचाया गया और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली गई।

EOW ने 15 नवंबर को कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों आरोपियों की पहचान परेड कराई थी। इसमें परीक्षा देने वाले पटवारियों ने दोनों की पहचान की। पटवारियों ने बताया कि इन्हीं लोगों ने उन्हें लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। पेपर से तैयारी कराने के लिए जगह भी दी गई थी और इसके बदले पैसे लिए गए थे।

फिलहाल EOW गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी पेपर लीक के नेटवर्क, कैंडिडेट्स से वसूली गई रकम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related