CG POLITICS : लाठी चार्ज पर भड़के भूपेश तो सीएम ने दिया ऐसा जबाव ..

Date:

CG POLITICS: When Bhupesh got angry on lathi charge, CM gave such a reply..

रायपुर। भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन और उसके बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया लाठीचार्ज को कांग्रेस ने सरकार का डर में कार्यवाही बताया था। बुधवार को ओडिशा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसपर कहा कि, सरकार किस बात से डरेगी। क़ानून तोड़ने पर पुलिस अपना काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री साय बुधवार को ओडिशा गए हैं। वे वहां वरिष्ठ आदिवासी और भाजपा नेता जुएल उरांव के घर शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं। श्री उरांव की पत्नी का निधन हो गया है। सीएम के साथ प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता और मंत्री राम विचार नेताम, लता उसेंडी भी गई हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूत –

उधर प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे पर CM विष्णु देव साय ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि, कहा- हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है मार्च 2026 तक इस समस्या को खत्म करना है, हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। साय ने कहा कि, डबल इंजन सरकार होने का लाभ प्रदेश को मिल रहा है। नक्सल क्षेत्रों में विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचे, उस दिशा में भी काम कर रहे हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM BJP CONFLICT : सोनोवाल का बगावती खत!

ASSAM BJP CONFLICT : Sonowal's rebellious letter! नई दिल्ली। असम...

CHHATTISGARH : 1 अप्रैल से गंदगी महंगी!

CHHATTISGARH : Dirt will become expensive from April 1! रायपुर।...

CHHATTISGARH : ACB ट्रैप में फंसे CMO और लेखापाल

CHHATTISGARH : CMO and accountant trapped in ACB trap रायपुर।...

SUPREME COURT : मेट्रो रुकी… SC भड़का!

SUPREME COURT : Metro stopped… SC enraged! नई दिल्ली। कोलकाता...