CG POLITICS : भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेस ने प्रदेश को बना दिया था नशे का फ्री जोन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: BJP President targeted Congress, said – Congress had made the state a drug free zone.

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा है कि, कांग्रेस ने पांच सालों में प्रदेश को नशे का फ्री जोन बना दिया था। कांग्रेस को पांच साल का हिसाब देना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि, वर्तमान में घटनाओं का अनुपात कांग्रेस के कार्यकाल की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि, अपराधों का मूल जड़ नशा है। धीरे- धीरे नशे पर लगाम लगनी शुरू हो गई है। सीएम, गृह मंत्री लगातार संज्ञान ले रहे हैं, कार्यवाही हो रही है। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। चुनाव में हार मिलने पर EVM पर ठीकरा फोड़ेंगे, जब जीत मिलती है तो EVM ठीक रहती है। वहीं चुनावी एक्जिट पोल पर सिंह देव ने कहा कि, रायपुर दक्षिण हम अच्छी मार्जिन से जीत रहे हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में भी बीजेपी की सरकार बनेगी।

EVM पर भरोसा नहीं है – PCC चीफ

वहीं दक्षिण उपचुनाव के नतीजों से पहले EVM पर सियासत को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, EVM पर हमें भरोसा पहले भी नहीं था न अभी है, न कल भरोसा होगा। EVM को लेकर हमारे प्रत्याशी और नेता सजग हैं। वहीं इस दौरान बैज के बयान पर सीएम साय ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस चुनाव जीतती है तो EVM सही होता है। कांग्रेस चुनाव हारती तो EVM गलत हो जाता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने EVM पर सवाल उठाए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related