chhattisagrhराजनीति

CG Politicl News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बस्तर में जनसभा को किया संबोधित

CG Politicl News : लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से जीत हासिल करने के लिए बीजेपी जी तोड़ मेहनत कर रही है। बीजेपी पार्टी के नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहें है। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर दौरे में आए है। उन्होंने बस्तर में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूँ। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा। मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है।

छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है। कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: