Mahadev Betting App Case: आज मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे साहिल खान, महादेव एप के बारे में दर्ज होंगे बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग एप मामले में अभिनेता साहिल खान आज मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे। इस मामले में आज साहिल के बयान दर्ज किए जाएंगे। कई सितारों के साथ एक्टर साहिल का नाम भी इस मामले में सामने आया। आज उनके बयान दर्ज होंगे।

2023 में पुलिस ने भेजा था समन

दरअसल, दिसंबर 2023 को मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने साहिल और तीन अन्य को समन जारी किया था। उन्हें दिसंबर में एसआईटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, उस दौरान तीनों में से कोई भी पुलिस की पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। लेकिन अब हाल ही में ऐसी खबरें सामने आ रही है आज एक्टर अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पुलिस के सामने पेश होंगे।

साहिल पर क्या है आरोप?

बता दें कि एक्टर साहिल खान पर खिलाड़ी नाम के बेटिंग ऐप चलाने को लेकर केस दर्ज किया गया था। इससे पहले ऑनलाइन बेटिंग ऐप की दुबई की एक पार्टी के वीडियो में साहिल खान दिखाई दिए थे। इन सबूतों के आधार पर साहिल खान पर IPC की धारा 420,467,468,471,120(B) और जुआ एक्ट, IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। यानी कि साहिल खान पर सिर्फ प्रमोशन का आरोप नहीं था बल्कि ऐप को ऑपरेट कर मोटा मुनाफा कमाने का आरोप भी था। अब देखने वाली बात होगी कि आज उनके पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाने के बाद उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है।

L

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEPAL DOUBLE EARTHQUAKE: नेपाल में एक के बाद एक भूकंप!

Nepal double earthquake: Earthquake after earthquake in Nepal     NEPAL DOUBLE...

CGPSC 2003 RECRUITMENT SCAM : ECB-EOW ने दोबारा शुरू की जांच! 

CGPSC 2003 Recruitment Scam: ECB-EOW resumes investigation!       CGPSC 2003 RECRUITMENT...