CG PATWARI STRIKE: विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, पटवारियों की मांगों पर सरकार करेगी विचार” 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Patwari Strike: MLA Ajay Chandrakar stated that the government will consider the demands of the Patwaris.

 

 

CG PATWARI STRIKE: छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे पटवारियों को अब BJP सरकार के ही विधायक अजय चंद्राकर का साथ या कहें समर्थन मिला है.

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा, ”सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए.”

अजय चंद्राकर ने यह भी स्पष्ट किया कि पटवारी संघ की हड़ताल सरकार के गले की फांस नहीं है. सरकार अलग-अलग स्तर पर पटवारी संघ से बातचीत कर रही है और मुख्यमंत्री भी इस पूरे मामले के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने उम्मीद जताई है कि आने वाले कुछ दिनों में इस विवाद का हल निकल जाएगा. वहीं, धान खरीदी को लेकर विधायक ने कहा कि सरकार ने पर्याप्त और पुख्ता व्यवस्था की है और खरीदी में रुकावट आने की कोई सूचना नहीं है.

बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार इस दिशा में प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री भी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर हैं. अजय चंद्राकर ने भरोसा जताया कि कुछ दिनों में इस पूरे मामले का हल निकल सकता है.

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का बयान ऐसे समय आया है, जब पटवारी संघ वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति, कार्य संबंधी समस्याओं और अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन पर है. संघ की मांग है कि सरकार उनकी समस्याओं पर ठोस निर्णय लेकर लिखित आदेश जारी किया जाए.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related