CG NEWS : महिला नेत्री ने लगाया कांग्रेस पर प्रताड़ना का आरोप, जानिए पूरा मामला

Date:

CG NEWS: Woman leader accuses Congress of harassment, know the whole matter

बस्तर। जगदलपुर नगर निगम की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत निगम के पार्षद महापौर सफीरा साहू पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में अब सफीरा साहू ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है।

सफीरा साहू ने कहा कि जब मैं कांग्रेस में थी तो मुझे बहुत प्रताड़ित किया जाता था। मानसिक रूप से बहुत परेशान करते थे। यही वजह थी कि मैं पार्टी छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गई। सफीरा ने कहा कि ये लोग अब निगम के काम पर सवाल उठा रहे हैं। जब मैं कांग्रेस में थी तो क्यों सवाल नहीं उठाया गया?

तब क्यों किसी काम को लेकर नहीं कहा गया? मुझ पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सरासर गलत है। ये सही है कि कांग्रेस पार्टी में किसी का सम्मान नहीं है। दरअसल, कुछ दिन पहले बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने जगदलपुर मेयर सफीरा साहू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा था कि 1 करोड़ 99 लाख रुपए के नाला निर्माण काम में गोलमाल किया जा रहा है। निर्माण की स्वीकृति कहीं और की है और नक्शा कहीं और का लगाया गया है।

इस मामले की जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि महापौर अनैतिक तरीके से कार्य करवा सिर्फ जनता के पैसों का बंदरबांट कर रही है। जिसकी जांच होनी चाहिए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Teachers Recruitment: सीएम साय की घोषणा पर अमल, 5000 शिक्षकों की भर्ती को वित्त विभाग की मिली मंजूरी

CG Teachers Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...

RAIPUR BREAKING: नवविवाहिता सुसाइड मामले पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING:रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र में नवविवाहिता मंजूषा...

Suspend News: प्रधानमंत्री पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करना पड़ा भारी, सहायक शिक्षक को किया  निलंबित

Suspend News: बलरामपुर। जिले की प्राथमिक शाला मक्याठी में पदस्थ...