CG NEWS: तखतपुर। सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान देने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने आज कथास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के दौरान दिए गए आपत्तिजनक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सतनामी समाज आक्रोशित हो गया और कार्रवाई की मांग को लेकर तखतपुर थाने का घेराव किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि समाज की आपत्ति पर प्राथमिक जांच के बाद FIR दर्ज की गई है और आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

